गरियाबंदछत्तीसगढ

हायर सेकंडरी स्कूल कोसमी में 56 बालिकाओं को नि:शुल्क साइकिल का किया वितरण

न्यूज़ धमाका :- हायर सेकंडरी स्कूल कोसमी में छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। 56 बालिकाओं को निश्शुल्क साइकिल वितरण किया गया। जिसमें 40 आदिवासी बालिका, दो अनुसूचित बालिका, 10 पिछड़ा वर्ग के बालिका तथा दो-दो भूंजिया बालक बालिका को साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छग सर्व आदिवासी समाज के प्रांतीय उपाध्यक्ष व जनपद के स्थायी शिक्षा समिति के सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य संतराम नेताम ने की। विशेष अतिथि सरपंच संघ छुरा के अध्यक्ष लेखराज ध्रुवा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष नरभे राम साहू, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज चंद्राकार, उपसरपंच हुलसी कंवर थे। प्राचार्य सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सरस्वती साइकिल योजना, शाला में संचालित विभिन्ना गतिविधियां, जाति निवास, छात्रवृत्ति, शाला अनुदान राशि जैसे अनेक जानकारियां दी।

सरपंच लेखराज ध्रुवा ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजन सरस्वती साइकिल योजन से छात्राओं में जागरूकता आई है जिसके कारण बालिका उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रही हैं। जनपद सदस्य संतराम नेताम ने कहा कि बालिका सुदूर वनांचलों से चल कर विद्या अध्ययन करने आती हैं साइकिल से दूरी खत्म हो गई। मनोज चंद्राकार ने भी संबोधित किया। मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि साइकिल विद्या के लिए सुविधा प्रदान करेगी। इससे शारीरिक, मानसिक थकान दूर होगी। साथ ही समय भी बचेगा। पढाई में अब कोई बहाना नहीं चलेगा।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!