राजिमछत्तीसगढ

राजिम में साहू संघ ने होली मिलन समारोह किया सामाजिक चिंतन कार्यक्रम,माता की आरती कर पूजा का किया शुभारंभ  

राजिम,न्यूज़ धमाका :-जिला साहू संघ गरियाबंद व माता राजिम मंदिर समिति युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में राजिम में होली मिलन तथा सामाजिक चिंतन कार्यक्रम का आयोजन साहू छत्रावास में हुआ। माता राजिम की आरती पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। माघी पुन्नाी मेला में युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित भोजन प्रसादी भंडारा के आय-व्यय का ब्यौरा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू साहू ने प्रस्तुत किया जिसे सर्वसम्मति से प्रस्तावित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने सामाजिक चिंतन पर अपनी बात रखते हुए कहा कि परशुराम सेना द्वारा कथावाचिका यामिनी देवी साहू को लेकर जो विरोध और बयानबाजी किया गया है उसकी हम सब निंदा करते हैं। कुछ लोगों द्वारा सामाजिक समरसता को भंग करने का प्रयास किया जा रहा है जो ठीक नहीं है।

जिला साहू संघ के अध्यक्ष भुनेश्वर साहू ने कहा कि साहू समाज शांत, सरल, समरसता को लेकर चलने वाला समाज है लेकिन कुत्सित मानसिकता द्वारा यामिनी देवी साहू को लेकर अनर्गल बयानबाजी किया जाना कथा पढ़ने को लेकर विरोध किया जाना अच्छी बात नहीं है। माता राजिम मंदिर समिति अध्यक्ष डा. महेंद्र साहू, डा. रामकुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, रोहित साहू, डा. दिलीप साहू, रूपेंद्र साहू सभी प्रमुख जनों ने युवा प्रकोष्ठ द्वारा किए गए भोजन प्रसादी भंडारा आयोजन की प्रशंसा करते हुए सभी को होली मिलन की बधाई दी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!