जांजगीरछत्तीसगढ

पलटे कैप्सूल वाहन से बाइक सवार जीजा साले टकराये हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत

न्यूज़ धमाका :- मुलमुला थाना के नरियरा के पास रात डेढ़ बजे के करीब सड़क किनारे पलटे कैप्सूल वाहन से बाइक सवार जीजा साला टकरा गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई है। बनाहिल मोड़ के पास घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सुबह से चक्काजाम कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा निवासी जोमस निर्मलकर रविवार की रात ओखर पचपेड़ी निवासी अपने जीजा जितेंद रजक के साथ सगाई में शामिल होने अकलतरा आये थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे बाइक से वापस घर लौट रहे थे ।

बनाहिल चौक के पास वे पहुचे थे कि एक कैप्सूल वाहन सड़क पर पलटा था तेज गति में वाहन होने के कारण बाइक वाहन से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर के कारण मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। घटना स्थल पर स्वजन और ग्रामीण पहुचे और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया । इधर शव को पीएम के लिए पामगढ़ सीएचसी ले जाया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!