
दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-दुर्ग नगर निगम और दुर्ग जिला हाकी संघ द्वारा पहली महापौर ट्राफी हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता शुभारंभ आज किया जाएगा।
चार दिवसीय प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्य से 14 टीमें हिस्सा लेगी। पहली रात्रिकालीन हाकी प्रतियोगिता के लिए निगम प्रशासन और जिला हाकी संघ द्वारा तैयारियां कर ली गई है।
अखिल भारतीय महापौर ट्राफी हाकी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। दुर्ग नगर निगम द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में देश के तमाम राज्य की टीमें हिस्सा लेगी। इसका 28 मार्च को शुभारंभ होगा और 31 मार्च तक प्रतियोगिता में भिड़ंत होगी। इससे पूर्व महापौर ट्राफी हाकी प्रतियोगिता राज्य स्तर पर हुई थी। जबकि इस वर्ष पहली बार अखिल भारतीय स्तर पर स्पर्धा आयोजित होने जा रही है।