रायपुरछत्तीसगढ

चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किये पुलिस ने

रायपुर न्यूज़ धमाका /// साईं प्रकाश प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के फरार संचालक मृगेंद्र सिंह को राजधानी रायपुर की पुलिस ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी से गिरफ्तार कर लिया। कंपनी के तीन संचालक अभी भी है फरार हैं, वहीं उमरिया जिले के मानपुर में पुलिस ने 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सनसाइन इंफ्राविल्ड चिटफंड कंपनी के दो संचालकों को राजनांदगांव पुलिस ने कोरबा जेल से गिरफ्तार कर पूछताछ की थी।

दोनों आरोपी मध्यप्रदेश भिंड के रहने वाले हैं। धोखाधाड़ी कर चार साल से फरार आरोपी संचालकों ने 27730 निवेशकों से 37 करोड़ 48 लाख 81 हजार 165 रुपये की धोखाधड़ी की थी। कंपनी के संचालक सुरेंद्र सिंह बघेल, धरम सिंह कुशवाहा, मुकेश सिंह, बनवारी लाल बघेल, वकील सिंह, संजीव सिंह और राजवीर सिंह राजनांदगांव जिले के साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी विभिन्न स्कीम, एफडी, डिपाजिट, आरडी, पेंशन प्लान और फिक्स डिपाजिट सहित अन्य लुभावने तरीकों से निवेशकों को लालच देकर वर्ष 2010 से 2015 तक कंपनी में पैसा जमा कराया था।

निवेशकों से रुपये लेने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे।जिनकी तलाश में राज्य की पुलिस लगी हुई थी और मुखबिरों को भी लगा हुआ था। इस बीच साईं प्रकाश प्रापर्टी डेवलपमेंट लिमिटेड चिटफंड कंपनी का फरार डायरेक्टर मृगेंद्र सिंह के बारे में मुखबिर से सूचना मिली और राजधानी रायपुर की पुलिस अपनी टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के शहडोल पहुंची जहां ब्यौहारी से उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उसी की निशानदेही पर पुलिस ने उमरिया जिले के मानपुर में 200 एकड़ जमीन के दस्तावेज भी जब्त किए।

आरोपी संचालक मृगेंद्र सिंह चिटफंड कंपनी में जमा पैसा लेकर कई सालों से फरार था। फरारी के दौरान रुप बदलकर रेत खदान में काम कर रहा था।कंपनी के दो संचालक पुष्पेंद्र सिंह और रणविजय सिंह राजस्थान और भुवनेश्वर जेल में पहले से सजा कांट रहे हैं। पुलिस के मुताबिक कंपनी के तीन संचालक अभी भी है फरार हैं जिनकी तलाश में राज्य की पुलिस कर रही है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!