छत्तीसगढरायपुर

राजधानी के इस इलाके में मिली सर कुचली युवक की लाश

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

रायपुर :- राजधानी रायपुर में एक युवक की सर कुचली लाश मिली है यह मामला खमाडीह थाना क्षेत्र का है युवक को किसी ने पत्थर से कुचलकर बेरहमी से मारा है देखने से प्रतीत होता है कि मौके पर ही युवक की जान चली गई वहीँ पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है रायपुर के कचना इलाके में एक शख्स की हत्या कर दी गई यह वारदात बीती रात की बताई जा रही है सुनसान प्लॉट पर लाकर युवक का सिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या की गई है हमला इतना जबरदस्त था कि युवक का चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया है मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग युवक की शिनाख्त नहीं कर पाए हैं। यह पता नहीं चल सका है कि जो मरा वह कौन था हालांकि पुलिस को लाश की जांच करने पर पता चला कि युवक के हाथ में एक टैटू है इस टैटू में नाम लिखा हुआ है अब इस टैटू के जरिए ही पुलिस युवक का पता लगाने में जुटी हुई है। युवक की पहचान होते ही इस कत्ल कर राज भी खुलेगा रायपुर के कचना स्थित वीआईपी स्टेट के प्लॉट पर युवक की लाश मिली सुबह इस इलाके में टहल रहे कुछ लोगों की नजर जमीन पर गिरे युवक पर पड़ी पास आकर देखने पर वह मृत मिला इसके बाद फौरन पुलिस की टीम को खबर दी गई अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंची है खम्हारडीह इलाके की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!