खेल

भारतीय मूल का क्रिकेटर’, आंकड़े डरा देंगे”टीम इंडिया के लिए विलेन साबित होगा

सेमीफाइनल में प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ 2 टीमें ही पहुंचेंगी. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड संकट में नजर आ रहा है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 31 अक्टूबर को टूर्नामेंट का 28 मैच खेला जाना है, जिसमें दोनों टीमों के लिए जीत बेहद अहम रहेगी. भारत के अलावा न्यूजीलैंड को भी पाकिस्तान के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी है. ये टीमें ग्रुप-2 में हैं. जहां एक ओर पाकिस्तान शुरुआती दोनों मैच जीतकर टॉप पर है, वहीं न्यूजीलैंड और भारत क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं. सेमीफाइनल में प्रत्येक ग्रुप से सिर्फ 2 टीमें ही पहुंचेंगी. ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड संकट में नजर आ रहा है.विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी.

ईश सोढ़ी भारत के खिलाफ दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज हैं. इस बॉलर ने टीम इंडिया के खिलाफ टी20 फॉर्मेट में 17 विकेट चटकाए हैं. ऐसा कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका है. ईश सोढ़ी के बाद इस लिस्ट में श्रीलंका के दुष्मंथा चमीरा का नाम शुमार है, जिन्होंने 14 विकेट भारत के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सबसे छोटे फॉर्मेट में झटके हैं. वहीं मिचेल सैंटनर 12 विकेट के साथ तीसरा पायदान पर हैं.

बता दें कि सुपर-12 के ग्रुप-2 में न्यूजीलैंड चौथे, जबकि भारत पांचवें पायदान पर है. इन टीमों से आगे नामीबिया है. वहीं पाकिस्तान 4 अंकों के साथ टॉप पर बना हुआ है. यहां से पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान है, जबकि न्यूजीलैंड और भारत की टीमों के लिए परेशानी बढ़ चुकी है.

केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गप्टिल, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, टॉम एश्ले, डारयल मिचेल, मिचेल सैंटनर, डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, टिम सेफर्ट, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, कायल जैमीसन, ईश सोढ़ी, टिम साउदी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!