छत्तीसगढकोंडागांव

सीपीआई जिला परिषद् कोण्डागांव ने चिपावण्ड बाजार में चलाया जनजागरुकता अभियान

सीपीआई जिला परिषद् कोण्डागांव ने अपने द्वारा चलाए जा रहे जनजागरुकता अभियान कार्यक्रम के तहत ग्राम चिपावण्ड़ के साप्ताहिक बाजार स्थल में जनजागरुकता अभियान चलाया गया। सीपीआई कोण्डागांव के राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला सचिव तिलक पाण्डे एवं एआईवायएफ के जिला सचिव जयप्रकाश नेताम व जिला अध्यक्ष बिसम्बर मरकाम, बुधराम पोयाम, फगनूराम पोयाम, सुखराम नेताम, बुधराम मंडावी, सगराम बघेल, संजय मरकाम, कुमार सोरी, मोतीलाल नेताम, जगदेव पोयाम, अनंतराम पोयाम, लक्ष्मण नेताम, परदेसी नेताम, चंदन नेताम, मुकेश मंडावी जिला अध्यक्ष आदिवासी महासभा, लक्ष्मण महावीर जिला सचिव आदिवासी महासभा, दिनेश मरकाम जिला सचिव एआईएसएफ, नंदूलाल नेताम ब्लाॅक अध्यक्ष फरसगांव, गंगाधर नेताम, कृष्णा नेताम, नरसिंह मरकाम, राजकुमार मरकाम, शिवा नेताम, छेदीलाल नेताम, महादेव नेताम, पिलाराम नेताम, सुखचरण बघेल, रोमनाथ नेताम, सुबरू नेताम आदि सहित अन्य कम्युनिश्टों की उपस्थिति में ग्राम चिपावण्ड में आयोजित जनजागरुकता अभियान कार्यक्रम के दौरान साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणजनों को भारत का संविधान में निहित प्रावधानों की जानकारी देकर ग्रामीणजनों को अपने कर्तव्य एवं अधिकारों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया गया।

सीपीआई कोण्डागांव एवं उसकी आनुशांगिक संगठन आदिवासी महासभा, एआईवायएफ, एआईएसएफ सहित अन्य कम्युनिश्ट ग्रामीणजनों को भारत का संविधान से रुबरु कराने के लिए निरंतर जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं, यह कार्यक्रम तब तक जारी रहेगा, जब तक कि जिले के प्रत्येक आमजन भारत का संविधान में उल्लेखित तथ्यों को पूरी तरह से न समझ लें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!