छतीसगढ़रायपुर

सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, जशपुर के लिए नहीं हो पाए रवाना

CG Breaking : सीएम साय के हेलीकॉप्टर में आई खराबी, जशपुर के लिए नहीं हो पाए रवाना

रायपुर न्यूज धमाका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हेलीकॉप्टर में खराबी आने से वे जशपुर के लिए रवाना नहीं हो पाए. सीएम साय 20 मिनट तक हेलीकॉप्टर के उड़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन उड़ान नहीं भर पाया. बताया जा रहा कि टेक्निकल समस्या के चलते हेलीकॉप्टर नहीं उड़ पाया. इसकी सूचना मिलते ही एसएसपी लाल उम्मेद सिंह समेत सुरक्षा बल के अधिकारी पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु साय डेढ़ घंटे से ज्यादा वक्त तक पुलिस लाइन हेलीपैड में बैठकर हेलीकॉप्टर के ठीक होने का इंतजार करते रहे. तकनीकी खराबी ठीक हो पाने पर सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए, जहां से वे दूसरे हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे.

बता दें कि सीएम साय आज दोपहर 12 बजे जशपुर दौरे पर जाने वाले थे, जहां दुलदुला विकासखंड के जामटोली में आयोजित मां शारदा धाम मेला में शामिल होने का शेड्यूल है. इसके बाद वहां से शाम 4 बजे वापस रायपुर लौटने वाले थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!