हरयाणादेश

शुक्रवार को गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर विवाद , हिंदू संगठन के सदस्‍यों ने की नारेबाजी, 13 गिरफ्तार

Story Highlights
  • पिछले सप्‍ताह सेक्‍टर 12-A में नमाज का विरोध करने वालों में स्‍थानीय वकील कुलभूषण भारद्वाज भी थे, जिनकी पुलिसकर्मियों के साथ बहस हुई थी. बीजेपी के पूर्व नेता भारद्वाज ने उस जामिया मिलिया शूटर का प्रतिनिधित्‍व किया था जिसे गुड़गांव पुलिस ने सांप्रदायिक भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया था.पुलिस की ओर से आश्‍वासन दिए जाने के बाद ही भीड़ तितर-बितर हुई थी. हरियाणा के सेक्‍टर 47 में पिछले कुछ सप्‍ताह से ऐसे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, इलाके के लोगों का दावा है कि असामाजिक तत्‍व या रोहिंग्‍या शरणार्थी इलाके में अपराध करने के इरादे से 'प्रार्थना' का इस्‍तेमाल करते हैं

हरियाणा न्यूज़ धमाका /// गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. पुलिस ने शुक्रवार को कुल 37 जगहों पर नमाज़ पढ़ने की इजाज़त दी है लेकिन कुछ हिंदू संगठन पिछले पांच सप्‍ताह से नमाज़ के दौरान माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे हैं. आज जैसे ही जुमे की नमाज़ का वक्‍त हुआ तो हिंदू संगठन के सदस्‍य नमाज़ की जगह पर पहुंच कर जय श्रीराम नारेबाज़ी करने लगे.पुलिस ने कुल 13 लोगों को हिरासत में लिया है.इससे पहले पिछले सप्‍ताह शुक्रवार को भी उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी जब गुरुग्राम के ही सेक्‍टर 12-A की एक निजी संपत्ति पर  नमाज अदा कर रहे मुस्लिमों को उग्र भीड़, जिसमें कथित तौर पर बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल थे, का सामना करना पड़ा. भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए थे. पिछले सप्‍ताह की इस घटना के सामने आए विजुअल में मुस्लिम समुदाय के लोगों की नमाज की तैयारी के दौरान बड़ी संख्‍या में पुलिस को देखा जा सकता है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!