
आज स्टेडियम ग्राउण्ड में 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम के करकमलो से हुआ। जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित इस 3 दिवसीय 21 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में खेल जोन सरगुजा, दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, रायपुर के शालेय खिलाड़ी प्रतिभागी 4 खेल विधाओं तीरंदाजी, टेनिस बाल क्रिकेट, टेबल टनिस, मलखंब में अपने खेल जौहर का प्रदर्शन करेंगें।

100 कोच निभा रहे है अपनी भूमिका – इस खेल स्पर्धा में बालक, बालिका वर्ग ये सरगुजा जोन के 85, दुर्ग के 104, बस्तर के 124, रायपुर के 120 और बिलासपुर के 108 खिलाड़ी भाग ले रहे है। इनके साथ इन सभी जोन के 100 कोच एवं व्यायाम शिक्षको द्वारा भी हिस्सा लिया जायेगा। खेल आयोजन के स्थल के रूप में बालिका टेनिस बाल क्रिकेट के लिए महात्मा गांधी हायर सेकेण्डरी स्कूल प्रागंण, बालक टेनिस बाल क्रिकेट के लिए डीएनके ग्राउण्ड, टेबल टेनिस हेतु टाउन हाल, मलखंभ के लिए चैपाटी ग्राउण्ड तथा तीरंदाजी के लिए विकास नगर स्टेडियम ग्राउण्ड का चयन किया गया है।
ऐसी है खिलाडियों की आवास व्यवस्था – खिलाड़ियों के लिए आवास व्यवस्था के लिए समस्त जोन की बालिकाओं के लिए चावड़ा हायर सेकेण्डरी स्कूल, सरगुजा जोन के लिए षा. हायर सेकेण्डरी स्कूल तहसील पारा, दुर्ग जोन और बिलासपुर जोन के लिए सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल, बस्तर जोन के लिए प्री मेडिकल बालिका छात्रावास, रायपुर जोन के लिए आदेश्वर पब्लिक स्कूल में की गई है।
कलेक्टर एसपी व जिप अध्यक्ष ने किया मषाल से दीप प्रज्वलन – इसके पूर्व कलेक्टर एसपी व जिप अध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलन कर खिलाड़िया के मार्च पास्ट को सलामी दी। मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा ने खेल प्रतिवेदन का वाचन किया और सभी खेल प्रतिभागियों की ओर से जिले की खिलाड़ी कुमारी नमिता सोरी द्वारा खेल भावना के सबंध में शपथ ली गई साथ ही शालेय छात्र छात्राओ ने सुआगीत, छेरछेरा, पंथी नृत्य, डांडिया जैसे नृत्यों का प्रदर्षन करके उपस्थित आंगतुको का दिल जीत लिया।
ये रहे उपस्थित– इस मौके पर कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा , पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, सीईओ जिला पंचायत प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, सीएमओ सूरज सिदार, उपाध्यक्ष जिला पंचायत भगवती पटेल, अध्यक्ष नगर पालिका हेमकुवंर पटेल, जनप्रतिनिधि शिवलाल मण्डावी, तरूण गोलछा, गितेश गांधी, वरिष्ठ खेल अधिकारी साधुराम मरकाम एवं खेल विभाग के संबंधित वेकेण्ट राव, रेणुका किशोर, संजय राठौर राजेश्वर राव, ऋषिदेव सिंह, दीपिका साहु, महेन्द्र पाण्डें, रामेश्वर राव, अनुप विश्वास, त्रिलोचन महन्ती, नरेश ठाकुर, सुभाष नायडु, मोतीराम दीवान उपस्थित रहे।
