जांजगीरछत्तीसगढ

तीन अलग-अलग जगह कार्टून में 18 किलो पटाखा को किया जब्त,पुलिस जांच में जुटी है

जांजगीर,न्यूज़ धमाका :- पुलिस ने छापेमारी कर कार्टून से भरे फटाखे जब्त किए गए. नगर के वार्ड क्रमांक 4 में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से पटाखा बेचने के लिए रखा था। पुलिस ने उसके घर में दबिश देकर उसके कब्जे से तीन अलग अलग कार्टून में 18 किलो पटाखा जब्त किया।

युवक को पुलिस ने पकड़ा और मुचलका जमानत पर छोड़ दिया। मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है। जांजगीर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 4 नैला निवासी जय कुमार मित्तल के द्वारा अपने घर में विस्फोटक पटाखा रखकर बेचा जा रहा है।

सूचना पर एसआई अवनीश कुमार श्रीवास की टीम एएसआई भरत राठौर, आरक्षक दिलीप सिंह, ड्राइवर सुनील साहू एवं महिला आरक्षक मंजू, गवाह ऋषी सिंह ठाकुर, देवेन्द्र सिंह एवं आरोपी भूपेन्द्र आदित्य के साथ उसके घर पहुंची और जांच की तो तीन अलग अलग कार्टून में पटाखे मिले।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!