छतीसगढ़रायपुर

खड़गे के बयान पर सीएम साय का पलटवार, बोले – मोदी के नेतृत्व में भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

रायपुर न्यूज धमाका – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा पलटवार किया है। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक और वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयां हासिल की हैं।

सीएम साय ने कहा, “प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम कर रहे हैं। 2014 से पहले कांग्रेस सरकार के समय भारत आर्थिक मोर्चे पर 10वें स्थान पर था। लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में आज हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। देश यह सब देख रहा है।”

सौर ऊर्जा पर जोर

सीएम साय रायपुर में आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने “सूर्य रथ” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो राज्य के हर जिले में जाकर लोगों को सौर ऊर्जा और प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के लाभों के बारे में जागरूक करेगा।

सीएम साय ने कहा कि आने वाले समय में मध्यवर्गीय परिवारों को सौर ऊर्जा से सीधा फायदा मिलेगा। CSPDCL के एमडी भीम सिंह कंवर ने जानकारी दी कि 2027 तक सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान चलाया जाएगा, जिससे बिजली की बचत और बिल में कमी आएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!