नई दिल्ली

सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान , अयोध्या की मुफ्त तीर्थ यात्रा कर सकेंगे दिल्ली के बुजुर्ग

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// सीएम केजरीवालने अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद की घोषणा की है कि अब दिल्ली के बुजुर्ग नागरिक अयोध्या की तीर्थ यात्रा मुफ़्त कर सकेंगे. बुधवार को कैबिनेट में अयोध्या यात्रा के लिए एक योजना को मंजूरी देने के लिए बैठक होगी. अब दिल्ली के लोग राम जन्म भूमि अयोध्या आकर दर्शन कर पाएंगे.  

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत दिल्ली दिल्ली सरकार दिल्ली के बुजुर्ग नागरिकों को निश्चित तीर्थ स्थानों की तीर्थ यात्रा करवाती है जिसका आने-जाने रहने और खाने का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है.उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो सभी उत्तर प्रदेश वासियों को भी मुफ्त में अयोध्या की तीर्थ यात्रा करवाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा, “हनुमानगढ़ी जाकर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए फिर राम जी के दर्शन किए. मैं प्रार्थना करता हूं कि सभी देशवासियों को कोरोना से मुक्ति मिले और सब लोग सुख शांति से जिए, खूब विकास हो देश का. आज मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ भगवान जी के दर्शन करने का मैं चाहता हूं कि यह सौभाग्य हर भारतवासी को प्राप्त हो, हर भारतवासी को मौका मिले अयोध्या में आकर भगवान जी के दर्शन करने का

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!