जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर की जनचौपाल में सीएम भूपेश ने की बड़ी घोषणाएं, नगरनार स्टील प्लांट को नही देंगे बेचने

जगदलपुर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भेंट-मुलाकात के तीसरे चरण के तहत मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल आज जगदलपुर पहुंचे। सीएम भूपेश ने आज नानगूर में जनचौपाल लगाई। नानगूर की सभा में सीएम भूपेश ने बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा, नगरनार स्टील प्लांट में हमारी बेटियों को नौकरी देनी होगा। नगरनार में मैं आप लोगों के लिए धरना दिया हूं और पदयात्रा भी किया हूं।

नगरनार स्टील प्लांट को लेकर सीएम ने कहा, प्‍लांट को बेचने नही देंगे। हमने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार चला लेगी। निजी हाथों में नहीं बिकने देंगे। चाहे केंद्र सरकार चलाये या छत्तीसगढ़ सरकार चलाएगी। नगरनार में कालेज की मांग पर कहा, स्टील प्लांट प्रबंधन से ही कॉलेज खुलवाएंगे, हमारे लोगों की जमीन ली है तो कालेज भी खोलना होगा। इस दौरान उन्‍होंने नागनूर को उप-तहसील से तहसील बनाने के साथ कई घोषणाएं की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!