गरियाबंदछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल भूतेश्वर नाथ पहुंचकर विशाल प्राकृतिक शिवलिंग के किये दर्शन

गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भूतेश्वर नाथ पहुंचकर विशाल प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन किये। शिवलिंग में दूध, दही और जल, चढ़ाकर की पूजा-अर्चना। प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

सेना झंडा दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सैनिकों के कल्याण के लिए अंशदान किया। मुख्यमंत्री बघेल से छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार को राज्य के गरियाबंद जिले के विश्राम गृह में सुबह मुलाकात की। मुख्यमंत्री बघेल को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की।

सीएम बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उसमें अपना योगदान देने की पवित्र भावना का प्रतीक है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!