कांकेरछत्तीसगढ

गितपहर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल अंगारमोती माता की पूजा अर्चना कर,हमेशा महामारियों से शांति एवं समृद्धि की कामना की

कांकेर,न्यूज़ धमाका :- सीएम भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत शुक्रवार को भानुप्रतापपुर विधानसभा के चारामा तहसील अंतर्गत ग्राम गितपहर पहुंचे। यहां सीएम बघेल सबसे पहले ग्राम देवी शीतला माता के मंदिर पहुंचे। जहां उन्हें ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक पगड़ी पहनाई गई। जिसके बाद उन्होंने माता की विधि विधान से पूजा अर्चना कर क्षेत्र की शांति एवं समृद्धि की कामना की।

यहां की शीतला माता के संबंध में ग्राम पटेल द्वारिका प्रसाद बताते हैं कि गांव की स्थापना के साथ ही यहां लकड़ी की मूर्ति के रूप में शीतला माता की स्थापना की गई थी। इस गांव में हैजा फैलने के साथ अंगारमोती माता की स्थापना गांव में की गई थी। जिसकी स्थापना के साथ महामारी तो दूर हुई बल्कि अब अंगारमोती माता हमेशा महामारियों से गांव के रक्षा करती हैं।

मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता मंदिर में पहुंच उनकी भी आराधना कर प्रदेश को महामारी उसे बचाने की प्रार्थना की। इसके साथ डोकरा देव, एवं पहारिया डोकरा देव की अच्छी वर्षा की कामना कर पूजा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंदिर प्रांगण में नीम के पौधे का रोपण किया। साथ ही महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया एवं उपाध्यक्ष विधानसभा एवं विधायक भानुप्रतापपुर मनोज सिंह मंडावी द्वारा कदम्ब के पौधे का रोपण किया गया।

इसके बाद मुख्‍यमंत्री ने भानुप्रतापपुर विधानसभा में 5.19 करोड़ रूपये की लागत से 83 देवगुडिय़ों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें उन्होंने 4.09 करोड़ रूपयों से 63 ग्रामों में देवगुडियों की स्थापना के लिए भूमि पूजन एवं 1.10 करोड़ रूपयों की लागत से निर्मित 20 देवगुडिय़ों का लोकार्पण किया।

भेंट-मुलाकात के दौरान किसान संतोष देवेन्द्र ने बताया कि हम 14 एकड़ में खेती कर रहे हैं। 210 क्विंटल धान बेचे हैं। पहली किस्त में 26 हजार मिला है और डेढ़ लाख रुपए का कर्जा माफ़ हुआ है। जबकि किसान महेश निषाद की 4 एकड़ जमीन है, उनका 49 हजार रूपए का कर्ज माफ हुआ। उन्होंने बताया कि मैंने 60 क्विंटल धान बेचे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त मिल गयी है। 3 एचपी का पंप लगाया हूं, और अब डबल फसल ले रहा हूं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!