रायपुरछत्तीसगढ

सीएम बघेल ने किया ऐलान , सहायक आरक्षक अब जल्द ही बनेंगे आरक्षक

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज सीएम भूपेश बघेल ने एक अहम ऐलान किया है. छत्तीसगढ़ में पदस्थ सहायक आरक्षक बहुत जल्द आरक्षक बन सकते हैं. मुख्यमंत्री बघेल ने पुलिस मुख्यालय से इस संबंध में प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं.

सीएम बघेल ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उक्ताशय की जानकारी दी है. मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस में कार्यरत सहायक आरक्षकों की आरक्षक के समकक्ष पद पर पदोन्नति एवं वेतन भत्ते प्रदाय किये जाने के संबंध में प्रस्ताव तैयार कर राज्य शासन को भिजवाने हेतु पुलिस मुख्यालय को निर्देशित किया है. इस घोषणा से सहायक आरक्षकों के वेतन में बढ़ोतरी होगी और वे अन्य भत्तों एवं सुविधाओं के भी पात्र होंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!