छतीसगढ़गरियाबंद

जिला चिकित्सालय गरियाबंद की सिविल सर्जन सस्पेंड, सामने आई ये वजह

गरियाबंद न्यूज धमाका – जिला चिकित्सालय गरियाबंद की सिविल सर्जन डॉ. एम के हेला को निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही और अव्यवस्थाएं पाए जाने पर यह फैसला लिया। बता दे कि राज्योत्सव के दिन राजिम विधायक ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में गंभीर लापरवाही और अव्यवस्थाएं पाई गई थीं।

विधायक ने पाया कि सिविल सर्जन डॉ. हेला जिला मुख्यालय से दूर अन्यत्र निवास कर रहे थे, जो अस्पताल के कामकाज में लापरवाही का मुख्य कारण था। इसके अलावा, अस्पताल में मरीजों को ठीक से इलाज नहीं मिल रहा था और अन्य व्यवस्थाएं भी खराब थीं। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को की शिकायत विधायक रोहित साहू ने तत्काल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को इस मुद्दे से अवगत कराया। इस दौरान विधायक ने कहा कि सिविल सर्जन के खिलाफ शिकायतें उनके व्यवहार को लेकर भी थीं, और स्टॉफ के बीच नाराजगी का माहौल था। इन सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए सिविल सर्जन डॉ. हेला के खिलाफ जांच की गई, जिसके बाद उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!