मुंबईमनोरंजन

अब ऐसी दिखने लगी हैं चाइल्ड कॉमेडियन गंगूबाई, ग्लैमरस और खूबसूरत फोटो देख पहचान पाना मुश्किल

मुंबई न्यूज़ धमाका //  टीवी स्क्रिन पर लोगों को हंसाने वाले छोटी सी गंगूबाई आपको याद ही होगी. गंगूबाई ने अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी. वो सभी को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देती थी. इस चाइल्ड कॉमेडियन का नाम सलोनी है. अब सलोनी बड़ी हो गई है और अब बहुत खूबसूरत दिखने लगी है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रही हैं.

बता दें कि सलोनी ने कॉमेडी सर्कस में एक बाल कलाकार के तौर पर काम कर दर्शकों पर अपने हुनर की अमिट छाप छोड़ी है. सलोनी ने साल 2007 में शो कॉमेडी सर्कस महासंग्राम से अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड कॉमेडियन की थी. इस शो में सलोनी गंगूबाई के रोल में नजर आती थीं. उन्होंने अपनी कॉमेडी से फैंस का दिल जीत लिया था. समय के साथ बहुत खूबसूरत भी हो गई हैं.सर्कस महासंग्राम

सलोनी ने हाल ही में अपना वजन कम फैंस को चौंका दिया था. अब वह बहुत स्लिम दिखने लगी हैं. उनकी एक-एक तस्वीर पर लाखों लाइक्स मिलते हैं. सलोनी की तस्वीरों को जमकर शेयर किया जाता है. इंस्टाग्राम पर सलोनी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. उन्हें 2 लाख 9 हजार लोग फॉलो करते हैं. सलोनी कॉमेडी शो छोटे मियां और बड़े मियां की विनर भी रह चुकी हैं. हालांकि कुछ समय बाद सलोनी ने एंटरटेनमेंट की दुनिया से दूरियां बना ली थी.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!