रायपुरछत्तीसगढ

17 और 18 अक्टूबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बस्तर दौरा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// भूपेश बघेल 17 और 18 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सिरहासार चौक में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे।मुख्यमंत्री  बघेल दोपहर 1.20 बजे ग्राम आसना, जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एवं लिट्रेचर का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।मुख्यमंत्री  बघेल शाम 5.40 बजे से 7.30 बजे तक जगदलपुर में बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे। वे वहां गोल बाजार में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन तथा लालबाग में रात्रिकालीन विभिन्न खेल अभ्यास सुविधा हेतु स्थापित हाई मास्टलाईट का भी लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान देवी मड़ई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!