
रायपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर के पंडरी में छत्तीसगढ़ हाट मेले का शुभारंभ करेंगे. सीएम भूपेश बघेल मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में दोपहर 12 से 1 तक आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे.दोपहर 2 बजे से रायपुर के बूढ़ा तालाब स्थित इंदौर स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ मरार (पटेल) महासंघ के एकीकरण शपथ ग्रहण और सम्मान समारोह में शामिल होंगेमुख्यमंत्री यहां से दोपहर 3 बजे पंडरी जाएंगे और वहां छत्तीसगढ़ हाट मेले के शुभारंभ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद 3:40 बजे वहां से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे

