रायपुर न्यूज़ व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम की जरुरत है एमएमआई अस्पताल द्वारा एनएच वॉकथान सीजन 10 का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने शिरकत कर वॉकथान सीजन 10 का शुभारंभ किया स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ‘मैं आज के कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं का आभारी हूं, कि मुझे शामिल होने का मौका मिला, रायपुर शहर में काफी सारे लोगों ने व्यायाम के प्रति अपना उत्साह दिखाया. इस प्रकार के आयोजन ध्यान केंद्रित करते हैं कि स्वथ्य रहना कितना जरूरी है, लोगों को प्रयास करना चाहिए कि वे सुबह उठकर एक्सरसाइज करें, ये एक्सरसाइज लंबे समय के लिए लाभकारी हो सकती है, यह संदेश लेकर आज मैं यहां से जा रहा हूं रायपुर के लोगों की जागरूकता देखकर मुझे खुशी हुई डायरेक्टर नवीन शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के बाद लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए, अब काफी लोग अपने स्वास्थ्य प्रति चिंता करने लगे हैं, यही सबसे बड़ा मूलधन है

