रायपुरछत्तीसगढ

कोरोना रोकथाम हेतु चैंबर का बूस्टर वैक्सीनेशन शिविर डूमरतराई से शुरुआत

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर,न्यूज धमाका :- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी महामंत्री अजय भसीन कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा कार्यकारी विक्रम सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु छत्तीसगढ़ चेम्बर एवं प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 16 जुलाई 2022 को डूमरतराई थोक बाजार में बूस्टर डोज वेक्सिनेशन शिविर का आयोजन किया गया चेम्बर अध्यक्ष पारवानी ने बताया कि प्रदेश में लगातर कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं जिसे समय रहते काबू करना अत्यंत आवश्यक है शासन प्रशासन द्वारा बूस्टर डोज के संबंध में नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं जिसमें कोरोना से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक के सभी लोगों को 15 जुलाई से निःशुल्क प्रिकाशन-बूस्टर डोज लगाई जाएगी इस आयु वर्ग के ऐसे लोग जिन्हें कोविड वैक्सीन का दूसरा टीका लगाए 6 माह या 26 सप्ताह पूर्ण हो चुके हैं।

उन्हें सभी शासकीय कोविड टीकाकरण केंद्रों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी पारवानी ने आगे कहा कि अभी त्योहारी सीजन चल रहे हैं ऐसे में कोरोना महामारी के फैलने की संभावनाएं अधिक हैं पूर्व में भी चेम्बर ने प्रशासन के साथ मिलकर कोरोना को रोकने वैक्सीनेशन मास्क वितरण सेनेटाइजर वितरण जैसे जनसेवा कार्य किया है जिससे बड़ी संख्या में व्यापारी और आम जन लाभान्वित हुए तथा कोरोनाकी तीसरी लहर रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई इसी तारतम्य में आज चेम्बर द्वारा प्रशासन के सहयोग से डूमरतराई थोक बाजार में आज बूस्टर डोज वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया, तथा 18 जुलाई 2022 से प्रतिदिन छत्तीसगढ़ चेम्बर द्वारा अलग अलग एसोसिएशन के माध्यम से 12-15 शिविर लगाए जाएंगे। पारवानी ने समस्त व्यापारी उद्योगपति बंधुओं एवं आम नागरिकों से अपील की है। कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु बुस्टर डोज अवश्य लगवायें एवं आसपास के लोगों को बुस्टर डोज टीकाकरण हेतु प्रेरित करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!