छतीसगढ़रायपुर

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय ने कहा – अब चारा के लिए गौशालाओं को प्रति गाय मिलेगा 35 रुपए

राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने ली शपथ, सीएम साय ने कहा – अब चारा के लिए गौशालाओं को प्रति गाय मिलेगा 35 रुपए

 रायपुर न्यूज धमाका – राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह आज रायपुर के पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम में हुआ. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में विशेषर सिंह पटेल ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की शपथ ली. इस मौके पर सीएम साय ने राज्य गौ सेवा आयोग के प्रदेश अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल को बधाई दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, प्रदेश में 125 गौशाला है, जहां प्रति गाय चारा के लिए 25 रुपए मिलता था. अब इसे 25 रुपए से बढ़ाकर प्रति मवेशी 35 रुपए मिलेगा.

सीएम ने कहा, छत्तीसगढ़ में गौवंश की उत्तरोत्तर विकास होगी. गाय अकेला ऐसा प्राणी है, जिसका मलमूत्र सभी उपयोगी है. समुद्र मंथन में अन्य चीजों के साथ कामधेनु भी निकला था. गुजरात के अमूल की तरह छत्तीसगढ़ में देवभोग ब्रांड है. इसे और बेहतर करने का प्रयास करेंगे.

सीएम साय ने कहा, गौमाता की बेहतरी के लिए गौ सेवा आयोग और अच्छा काम करेगा. गौ अभ्यारण्य यानि गौधाम की शुरुआत हो चुकी है. प्रदेश में 125 गौशाला है, जहां प्रति गाय चारा के लिए 25 रुपए मिलता था. अब इसे 25 रुपए से बढ़ाकर प्रति मवेशी 35 रुपए किया गया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!