रायपुरछत्तीसगढ

कैट सी.जी. चैप्टर ने अमर पारवानी जी को कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर किया सम्मानित

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव परमानन्द जैन महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह ने बताया कि कैट का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 25 जून 2022 को नागपुर में आयोजित हुआ था जिसमें अमर पारवानी को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए और मंडी बोर्ड में विजय शर्मा को मंडी बोर्ड में व्यापारी प्रतिनिधी सदस्य बनने पर कैट सी.जी. चैप्टर ने कैट के प्रदेश कार्यालय में पारवानी एवं विजय शर्मा जी को सम्मानित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सर्वप्रथम कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश महामंत्री सुरिन्दर सिह ने उपस्थित सभी कैट सी.जी. चैप्टर के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों का स्वागत किया तत्पश्चात् अमर पारवानी एवं विजय शर्मा का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 25 जून 2022 को नागपुर में आयोजित हुआ था

जहां कैट सी.जी. चैप्टर ने कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी. सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल को सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन की तिथि आगे बढ़ाने हेतु ज्ञापन सौंपा तथा अपंजीकृत खाद्य उत्पादों के पैकेजिंग में लगने वाले जीएसटी पर रोक लगाने के सम्बन्ध में परिचर्चा की। उन्होनें आगे कहा कि 1 जुलाई 2022 से लागू होने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक पर बिना वैकल्पिक वस्तु के पूर्ण प्रतिबंध व्यापार और उद्योग के लिए अत्यंत ही हानिकारक साबित हो सकता है सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है

परंतु बिना वैकल्पिक साधन के इस तरीके से प्रतिबंध लगाना पूर्णतः अव्यवहारिक है। उचित विकल्पों के अभाव में प्रदेश में व्यापार और व्यापारी दोनो ही प्रभावित होंगे जिसका दुष्प्रभाव यहां की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी ने बताया कि कैट का राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 25 जून 2022 को नागपुर में आयोजित हुआ था। जिसमें श्री अमर पारवानी जी को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए पारवानी जी का कार्यकाल 2 वर्ष का होगा उल्लेखनीय हैं कि अमर पारवानी द्वारा व्यापारी हित में किए जा रहे कार्यों की बदौलत लगातार उन्हें तीसरी बार कैट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

इससे पहले वे लगातार दो बार कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हो चुके है वर्ष 2018 में उन्हें पहली बार कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद लगातार छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की मांग को वे दिल्ली में केंद्र सरकार तक पहुँचाते रहे इस बार पारवानी को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली है इससे छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की ताकत और बढ़ चुकी है कैट सी.जी. चैप्टर ने पारवानी जी एवं विजय शर्मा जी को सम्मानित कर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की अंत में कैट सी.जी. चैप्टर कार्यकारी अध्यक्ष परमानन्द जैन नेे उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!