छतीसगढ़रायपुर

एसीआई के कार्डियोलॉजी डॉ. स्मित को मिला कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का फेलो का सम्मान…

Chhattisgarh News: एसीआई के कार्डियोलॉजी डॉ. स्मित को मिला कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का फेलो का सम्मान...

रायपुर न्यूज धमाका – डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर स्थित एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. (प्रो.) डॉ. स्मित श्रीवास्तव को कार्डियोलॉजिकल सोसायटी आफ इंडिया का फेलो सम्मान प्राप्त हुआ है। इसी के साथ यह सम्मान प्राप्त करने वाले राज्य के पहले कार्डियोलॉजिस्ट बने हैं डॉ. स्मित श्रीवास्तव। डॉ. स्मित श्रीवास्तव को आज लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के फेलो का सम्मान दिया गया। उन्हें एफसीएसआई प्रमाण पत्र और पदक से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित प्रतिष्ठित फैलोशिप दीक्षांत समारोह में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे। इसके अलावा डॉ. स्मित को 05 से 08 दिसंबर को आयोजित कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के 76 वें वार्षिक सम्मेलन की वैज्ञानिक समिति में राष्ट्रीय संकाय के रूप में आमंत्रित किया गया है।

विदित हो कि कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया का मुख्य लक्ष्य कार्डियोवैस्कुलर रोगों (सीवीडी) और उसके बाद होने वाली मृत्यु दर की रोकथाम और उन्मूलन की दिशा में काम करना है। इसका उद्देश्य लोगों में कार्डियोवैस्कुलर रोगों के कारणों और प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। यह सोसाइटी पर्यावरण और जीवनशैली के साथ कार्डियोवैस्कुलर रोगों के सह-संबंध के बारे में आम जनता के बीच जागरूकता के स्तर को बढ़ाने की दिशा में काम करता है। सोसाइटी का वर्तमान ध्यान गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और कार्डियोवैस्कुलर रोगों की रोकथाम के लिए बाद के नए मार्गों पर है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!