बीजापुरछत्तीसगढ

प्रेस नोट जारी कर नक्सलियों ने कहा- झूठा प्रचार कर रही पुलिस ,बीजापुर में कोई गैंगवार नहीं

बीजापुर न्यूज़ धमाका /// माओवादियों के गंगालूर एरिया कमेटी ने प्रेस नोट जारी किया है. माओवादियों ने कहा कि तीन की नहीं बल्कि सिर्फ पुसनार मिलिशिया कमांडर पूनेम कमलु की जनअदालत में हत्या की गई है.

नक्सलियों ने पुनेम कमलु पर 2018 से पुलिस के लिए काम करने और गांव की महिला के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया. तीन ग्रामीणों की हत्या की खबर को नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर झूठा बताया. साथ ही कहा कि पुलिस झूठा प्रचार कर रही है.

बीजापुर जिले के गांगलूर थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित गांव पुसनार-इडिनार इलाके में माओवादियों ने बीते दिनों जन अदालत लगाई थी. इस जन अदालत में सैकड़ों ग्रामीण भी मौजूद थे. जानकारी के मुताबिक जन अदालत में दो नक्सलियों को सैकड़ों ग्रामीणों के बीच खड़ा किया गया. फिर ग्रामीणों से कहा गया कि दोनों गद्दार हैं. पुलिस के सामने घुटने टेकने वाले थे. इन्हें सजा दी जा रही है. इसके बाद नक्सलियों ने दोनों को मौत की नींद सुला दिया.

जब रात में नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था तो यह कहा जा रहा था कि ये दोनों ग्रामीण थे, जो पुलिस की मुखबिरी का काम कर रहे थे. जब पुलिस ने जांच की और फाइल खंगाली गई तो दोनों नक्सली निकले. इससे पहले यहां से 3 लोगों के मौत की खबर आई थी. मगर अब तक तीसरे शख्स के मौत की जानकारी सामने नहीं आई है.

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि माओवादी कैंप में अविश्वास एवं असहनशीलता का माहौल बना हुआ है. विशेष तौर पर पश्चिम बस्तर डिवीजन में डिवीजन कमेटी सचिव पापाराव अपने कैडर को नियंत्रण में नहीं रख पा रहे हैं. इस कारण एक-दूसरे के ऊपर गैंगवार जैसा हमला कर आपस में ही मर रहे हैं. IG ने कहा कि नक्सल संगठन में क्या चल रहा है इस पर हमारी नजर है. नक्सलियों से अपील है कि इस तरह से मरने की बजाए वे सरेंडर कर लें और खुशहाल जिंदगी जिएं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!