छत्तीसगढरायपुर

ब्रेकिंग न्यूज़ : बाल संप्रेक्षण गृह में 20 वर्षीय हत्या के आरोपी को रखा नाबालिगों के बीच , वो भी हुआ फ़रार

रायपुर न्यूज़ धमाका /// बाल संप्रेक्षण गृह से हत्या के प्रयास का आरोपी फरार हो गया है। आरोपी शेख आदिल 27 नवंबर को संप्रेक्षण गृह का रॉड मोड़कर फरार हुआ है। संप्रेक्षण गृह के हाउस फादर ने शिकायत दर्ज कराई। माना थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। आरोपी 27 नवंबर को वहां से फरार हुआ है। लेकिन इसकी शिकायत उनके द्वारा 4 नवंबर को कराई गई है। इसके अलावा बाल संप्रेक्षण गृह में नाबालिग आरोपियों को रखा जाता है।

लेकिन 20 वर्षीय आरोपी को वहां पर रख दिया गया। ऐसे में बाल संप्रेक्षण गृह की इसमें साफ लापरवाही झलक रही है कि आखिर कैसे नाबालिग नहीं होने के बावजूद आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया।

मिली जानकारी के अनुसार टिकरापारा थाना पुलिस हत्या के प्रयास के आरोपी शेख आदिल को गिरफ्तार किया था। उस समय उसकी उम्र 16 वर्ष बताया गया। इसलिए उसे माना संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। दस्तावेज परीक्षण के दौरान आरोपी की उम्र 20 वर्ष पाई गई। जिसके बाद किशोर न्याय बोर्ड सेलेन के अनुसार उसे केंद्रीय जेल स्थांतर करने का आदेश दिया गया। इसके लिए बाल संप्रेक्षण गृह द्वारा रायपुर पुलिस लाइन से बल मांगा गया।

लेकिन बल नहीं मिलने से उसे केंद्रीय जेल स्थांतरित नहीं किया जा सका। इसके बाद 27 नवंबर की सुबह लगभग साढ़े 5 बजे आरोपी शेख आदिल गृह भवन के गलियारे की खिड़की की रॉड को मोड़कर वहां से फरार हो गया। इसमें बाल संप्रेक्षण गृह की बड़ी लापरवाही सामने आई है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!