मुंबई

बॉलीवुड के संगीतकार 69 साल की उम्र में बप्पी लहरी का निधन, बीती रात अंतिम सांस ली

बॉलीवुड,न्यूज़ धमाका:- बॉलीवुड के संगीतकार, गायक बप्पी लहरी का निधन हो गया है। 69 साल की उम्र में मुंबई के एक अस्पतालत में बीती रात 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।बप्पी लहरी बीते दिनों से बीमार थे, और इलाज चल रहा था।मुंबई के क्रिटीकेयर अस्पताल के निदेशक डॉक्टर दीपक नामजोशी ने पीटीआई को बताया, ‘ बप्पी लाहिरी को एक महीने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। पिछले साल उन्हें कोरोना हुआ था और महामारी को मात देकर वे अस्पताल से घर भी लौट आए थे। संगीत की दुनिया में यह इस महीने दूसरी बड़ी क्षति है। इससे पहले लता मंगेशकर का निधन हुआ था। बप्पी लहरी  के निधन की खबर सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में दुख की लहर है। देश दुनिया की तमाम महान हस्तियां श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गायक-संगीतकार के परिवार में उनकी पत्नी चित्रानी लाहिड़ी और उनकी बेटी और गायिका रेमा लाहिरी बंसल हैं।

लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर बुलाया। उन्हें वहां से फिर अस्पताल लाया गया। उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं। आधी रात से कुछ समय पहले ओएसए के कारण उनकी मृत्यु हो गई’।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!