छतीसगढ़जगदलपुर

देह व्यापार का भंडाफोड़, मोबाइल पर होती थी डील, ओडिसा-जगलपुर की महिला व ग्राहक आपत्तिजनक हालत में पकडाए…पांच गिरफ्तार…

Jagdalpur News: देह व्यापार का भंडाफोड़, मोबाइल पर होती थी डील, ओडिसा-जगलपुर की महिला व ग्राहक आपत्तिजनक हालत में पकडाए...पांच गिरफ्तार...

जगदलपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में देह व्यापार का भंडाभोड़ हुआ है। पुलिस ने पाॅइंटर भेजकर मौके से तीन महिला और दो पुरूष को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। महिला दलाल लड़कियों की फोटो मोबाइल में भेजकर डील तय करती थी। पुलिस पांचों आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई कर सभी को न्यायालय में पेश किया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, बोधघाट थाना क्षेत्र के खूंटी पारा में कुछ महिलाओं के द्वारा किराए का मकान लेकर देह व्यापार चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इस सूचना को एसपी शलभ कुमार सिंहा ने गंभीरता से लिया और एएसपी माहेश्वर नाग व (आईपीएस) सीएसपी आकाश श्रीमाल को तत्काल जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये।

सीएसपी आकाश श्रीमाल के नेतृत्नेव में एक पाॅइंटर नियुक्त किया। पाॅइंटर ग्राहक बनकर महिला दलाल से संपर्क किया। 1500 रूपए में डील होने के बाद महिला दलाल के बताये मकान पर पाॅइंटर पहुंचा। देह व्यापार में शामिल महिला से बातचीत होने के बाद पाॅइंटर ने इसकी सूचना बाहर खड़ी पुलिस को दी।

इधर, पुलिस भी बिना देरी किये मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को देख देह व्यापार में शामिल महिलाएं और ग्राहक इधर उधर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस की टीम में शामिल महिला कांस्टेबल ने भाग रही सेक्स वर्करों को दौड़ा कर पकड़ा।

पुलिस ने गिरफ्तार पांचों आरोपियों को थाने लेकर पहुंची और सभी के खिलाफ पीटा एक्ट की धारा 3,5, के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि महिला दलाल द्वारा उन्हें बुलाया गया था।

गिरफ्तार आरोपी

पकड़े गये आरोपियों में वीण एपी प्रकाश एस उम्र 29 वर्ष निवासी त्रिशूल थाना बड़का चेरी जिला त्रिशूल केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार और विपिन एम. जी. पिता जी. वर्गीस उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अलातूर थाना वटकुजरी जिला पालकट केरला हाल NMDC केंटीन नगरनार शामिल है।

पकड़ी गई महिलाओं में 24 वर्ष, 26 वर्ष और 27 वर्ष की है। महिलाएं उड़ीसा और जगदलपुर की निवासी है।

आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम 4,500 रु व 5 नग मोबाइल फोन को जब्त किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!