छत्तीसगढरायपुर

भजपा पार्षद ने साइकिल से 4 दिन में तय किया 300 किमी यात्रा कर पहुंचा रायपुर , राज्यपाल से मुलाकात कर गिनाई वार्ड की समस्या

रायपुर न्यूज़ धमाका /// जगदलपुर नगर निगम का भाजपा पार्षद साइकिल से 300 किलोमीटर की दूरी तय कर शनिवार को राजभवन पहुंचा। पार्षद ने राज्यपाल अनुसुइया उइके से मुलाकात की और अपने वार्ड की समस्याएं गिनाई।

पार्षद ने राज्यपाल को बताया कि नगर निगम की महापौर समेत शासन-प्रशासन उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। वार्ड में मूलभूत समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी समस्या का समाधान करने नगर निगम किसी तरह की दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। इस पर राज्यपाल ने समस्याओं का निराकरण करने का उन्हें आश्वासन दिया है।

जवाहर नगर वार्ड के पार्षद धन सिंह नायक ने 22 और 23 नंवबर को अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। जब उनकी सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने राज्यपाल अनुसुइया उइके को अपनी समस्याएं बताने का तय किया। जिसके बाद 24 नवंबर को वे साइकिल से रायपुर के लिए रवाना हो गए थे। धन सिंह नायक ने बताया कि उन्होंने चार दिन 300 किमी की दूरी लगभग 4 दिनों में तय की। शनिवार को वे रायपुर पहुंचे गए। इसके बाद राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन में उन्होंने मुलाकात की। साथ ही 18 मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा।

ये है प्रमुख मांगे

  • वार्ड में उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जाए।
  • वार्ड में पानी की समस्या का जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।
  • 400 मीटर की नाली बनाई गई है, लेकिन उसकी अब तक सफाई नहीं की गई है। गंदगी और बदबू से लोग परेशान हैं, नाली की सफाई की जाए।
  • राशन दुकान के लिए पीडीएस गोदाम निर्माण का कार्य चालू किया जाए।
  • निर्माणाधीन मांगलिक भवन निर्माण की उच्च स्तरीय जांच की जाए।
  • वार्ड की नाली और सड़कों की मरम्मत की जाए।
  • मुक्तिधाम में लाइट पेयजल सड़क और बाउंड्री वॉल की व्यवस्था की जाए।
  • वार्ड की मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम उनके रहवास के अनुसार क्रमबद्ध किए जाएं।
  • निर्माणाधीन मकान के कारण गरीब परिवार के क्षतिपूर्ति की जाए।
  • अति आवश्यक बड़ा नाला का निर्माण कार्य ज्योति नर्सरी से गंगामुंडा तालाब पुलिया तक किया जाए।
  • नाली पुलिया सड़क जैसे जो कार्य स्वीकृत हुए हैं, उन्हें जल्द ही शुरू किया जाए।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निगम के द्वारा आवास मकान निर्माण को रोका गया है, उनके कार्य को जल्द से जल्द प्रारंभ कराया जाए।
  • नाली, सड़क ,गली पर किए गए अतिक्रमण पर कार्रवाई करें।
  • वार्ड में सार्वजनिक शौचालय की भी व्यवस्था की जाए।
  • वीड हार्वेस्टिंग मशीन की जांच की मांग आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो में की गई है। जिसकी जांच जल्द कराई जाए।
  • डस्टबिन खरीदी पर लाखों रुपए का घोटाला किया गया है। जिसकी जांच की जाए।
  • नगर निगम में भाजपा के 19 पार्षद हैं, जिनके वार्डों में विकास कार्य नहीं करवाया जा रहा है। उचित अनुपात में इन सभी वार्डों में भी काम की शुरुआत की जाए।
  • शासकीय सेवकों को महंगाई भत्ता ,वार्षिक वेतन वृद्धि, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!