
मानपुर मोहला न्यूज़ धमाका /// औंधी-आलकन्हार के पास तीन बाइक सवार युवक हादसे का शिकार हुए हैं. हादसे में तीनों की मौत हो गई. औंधी निवासी तीन दोस्त एक ही बाइक में घूमने निकले थे. इसी वक्त हादसा हो गया.औंधी समेत आसपास के गांवों में शोक की लहर है भूपेंद्र ,भूनेश्वर, और राहुल वाकड़े तीनों दोस्त दीपावली के दूसरे दिन गांव से लगे आलकन्हार गांव घूमने निकले थे, लेकिन रास्ते में ही विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से टकरा गए. तीनों की मौत हो गई.औंधी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है. तीनों युवकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है.


