गयाबिहार

बिहार : नक्सलियों ने 4 लोगों को उतारा मौत के घाट, घर को बम से उड़ाया

गया न्यूज़ धमाका ///  नक्सलियों ने अति प्रभावित क्षेत्र डुमरिया थाना क्षेत्र के मोनबार गांव निवासी सरजू सिंह भोक्ता के घर को उड़ा दिया. सरजू भोक्ता के दो बेटों सत्येंद्र सिंह भोक्ता और महेंद्र सिंह भोक्ता और पत्नी को घर के बाहर फांसी पर लटका दिया गया.नक्सलियों ने पर्चा चिपकते हुए लिखा है कि षड़यंत्र के तहत 4 नक्सली को पहले जहर देकर मरवाया गया था. वो एनकाउंटर में नहीं मारे गए थे.

इस घटना से नाराज नक्सलियों ने विश्वघात का आरोप लगाते हुए चार लोगों को सूली पर चढ़ा दिया और लिखा है कि गद्दारों और विश्वासघाती को ऐसी ही सजा दी जाएगी.नक्सलियों ने अपने 4 साथियों का जिक्र करते हुए जिनके नाम है- अमरेश कुमार, सीता कुमार, शिवपूजन कुमार और उदय कुमार की शहादत का बदला बताया है. पुलिस इसकी सूचना पाते ही घटना स्थल पहुंची, लेकिन पुलिस के कोई भी अधिकारी कुछ बताने से इंकार कर रहे हैं. अब इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!