छतीसगढ़बिलासपुर

जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में पार्षद और जनपद सदस्य समेत 22 आरोपी गिरफ्तार, लाखों नगदी और 7 कारें जब्त

बिलासपुर न्यूज़ धमाका – पुलिस ने देर रात जुआ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कोटा इलाके के कोरी डैम में पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारकर 22 नामचीन युवकों को जुआ खेलते पकड़ा है. आरोपियों में पार्षद और जनपद सदस्य भी शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.50 रुपये नगदी, 7 कार और 22 मोबाइल बरामद किया है. आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है

पुलिस को सूचना मिली थी कि कोटा के कोरी डेम के पास फड़ लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे है. इस पर तत्काल SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ मौके पर भेजा गया. पुलिस बल के पहुंचने पर देखा गया कि जुआरियों के 4 फड़ लगे थे,पुलिस को देखकर जुआरियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया. जिसके बाद डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में लाकर पुलिस के द्वारा जीरो एफआईआर की गई. वहीं मौके पर जुआ खेल रहे 22 जुआरी पकड़े गये सभी फड़ों की तलाशी ली गई तो जुआरियों से कुल 3 लाख 49,215 रुपये बरामद हुए. इसके साथ ही 7 कार और 22 मोबाइल जब्त किए गए हैं.

पकड़े गए जुआरियों के नाम-

सुनील यादव, चांटीडीह बिलासपुर

श्याम मूर्ति, चांटीडीह बिलासपुर

अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर

राजेश साहू, गोंडपारा बिलासपुर

दिनेश सिंह, बंधवापारा बिलासपुर

संजीव साहू, तखतपुर

महेश कुमार गबेल, चांटीडीह बिलासपुर

हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर

चंद्रप्रकाश मरावी, नगोई तखतपुर

दीपक सोनी, अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर

अमित पहाड़ी, सकरी बिलासपुर

अमित भारते (पार्षद नगर निगम) सकरी बिलासपुर

दीपक साहू, गोदैया रतनपुर

संदीप मिश्रा, नील पैलेस बिलासपुर

शिवेंद्र कौशिक (तखतपुर जनपद सदस्य) नगोई तखतपुर

राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर

सूरज वस्त्रकार, अमेरी बिलासपुर

संजय ध्रुव, जबड़ापारा बिलासपुर

श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर

अकबर ख़ान, दयालबंद बिलासपुर

जितेश मोर, मालखरोदा सक्ति

अर्पित सहगल, नारियल कोठी बिलासपुर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!