
रायपुर न्यूज़ धमाका ///छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में चयनित 1 हजार 384 युवा नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। लंबे समय तक मामला अटका रहा तो इन लोगों ने रायपुर में प्रदर्शन किया। शनिवार देर शाम मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे सहायक प्राध्यापक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को पुलिस सत्यापन (वेरिफिकेशन) पूर्ण न हो पाने के कारण कुछ लोगों को नियुक्ति न मिल पाने की जानकारी मिली है। मैंने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र सत्यापन प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति कराने के निर्देश दिए हैं।’ छत्तीसगढ़ में 2019 से चल रही सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) भर्ती प्रक्रिया अब भी अटकी हुई है। लंबे समय तक लटके रहने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे जल्द पूरा करने के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरा करने का निर्देश दिए हैं।

