छतीसगढ़भिलाई

भिलाई: मछली व्यापारियों की पुरानी रंजिश में चली गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार

भिलाई न्यूज धमाका – दुर्ग जिले के भिलाई में मछली व्यापार को लेकर पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। रविवार रात छावनी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर कैंप-1 में हुई इस घटना में दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक आरोपी ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

मुख्य आरोपी रविशंकर यादव गिरफ्तार:

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रविशंकर यादव उर्फ रवि सतनामी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि रविशंकर ने ही मौके पर एक राउंड फायरिंग की थी। वहीं, अन्य चार आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

क्या है मामला:

पीड़ित सूरज सिंह की पत्नी के अनुसार, सूरज और रविशंकर पहले मछली व्यापार में साझेदार थे। दोनों के बीच पहले से ही व्यापारिक विवाद और आपसी रंजिश चल रही थी। रविवार रात चार युवक बाइक से सूरज सिंह के घर पहुंचे। उनके पास रॉड, डंडे और पिस्टल थी। इसी दौरान रविशंकर ने पिस्टल से हवाई फायर कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई:

गोली चलने की सूचना मिलते ही छावनी थाना प्रभारी मोनिका नवी पांडे और सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया और FIR दर्ज कर अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस का बयान:

“मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की गई है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।”
मोनिका नवी पांडे, थाना प्रभारी, छावनी

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!