ग्वालियर

 धार्मिक स्थलों तक जाने ,भारत दर्शन यात्री स्पेशल ट्रेन सात से 16 मार्च तक नौ रात और 10 दिन में सफर करेगी

न्यूज़ धमाका । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आइआरसीटीसी) द्वारा अयोध्या, काशी कारीडोर, गंगासागर और जगन्नाथपुरी के लिए आगरा से संचालित की जा रही भारत दर्शन यात्री स्पेशल ट्रेन सात मार्च को ग्वालियर आएगी। आइआरसीटीसी उत्तर क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि भारत दर्शन यात्री स्पेशल ट्रेन के माध्यम से पहली बार इस क्षेत्र के लोगों को जगन्नाथपुरी एवं गंगासागर जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा कराई जाएगी। यह ट्रेन सात से 16 मार्च तक नौ रात और 10 दिन में इन स्थलों का सफर करेगी, जिसका किराया 9450 रुपए प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। इसमें भोजन के अलावा बस और धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था भी होगी। इस ट्रेन के जरिए अयोध्या में राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, सरयू आरती, काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी),वैद्यनाथ मंदिर (जसीडी), गंगासागर, काली मंदिर (कोलकाता), पुरी में जगन्नाथ मंदिर एवं कोणार्क मंदिर, गया में विष्णुपाद मंदिर आदि धार्मिक स्थलों के दर्शन किए जा सकते हैं। इस ट्रेन में बैठने की सुविधा आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, उरई, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर एवं वाराणसी से उपलब्ध होगी।इन सभी धार्मिक स्थलों तक जाने के लिए नौ स्टेशनों से ट्रेन में बैठने की सुविधा दी जा रही है, जिसमें ग्वालियर भी शामिल है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!