धमतरीछत्तीसगढ

धमतरी जिले की नगरी से पृथक होकर बेलरगांव को कलेक्टर ने नवीन तहसील का किया औपचारिक से रूप शुभारंभ

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश की 25 नयी तहसीलों का शुभारम्भ किया, जिसमें धमतरी जिले की नगरी से पृथक होकर नवीन तहसील बेलरगांव भी शामिल है। उन्होंने उक्त नवीन तहसील कार्यालय का आज सुबह 11.30 बजे वर्चुअल शुभारम्भ किया।

इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणजन नई तहसील की स्थापना होने पर एक दूसरे को बधाई देते हुए नजर आए। ग्राम बेलरगांव के समरसता भवन में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने नवीन तहसील का औपचारिक शुभारंभ फीता काटकर किया।

उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में प्रशासनिक विकेंद्रीकरण का लाभ स्थानीय स्तर पर मिलने की ग्रामीणों को बधाई दी। उल्लेखनीय है कि जिले की छठीं तहसील के रुप में बेलरगांव तहसील अस्तित्व में आया।

उक्त नवीन तहसील में कुल 09 राजस्व मंडल होंगे, जिसमें 19 पटवारी हल्का सम्मिलित हैं। नई तहसील का कुल क्षेत्रफल 21 हजार 70 हेक्टेयर होगा। बेलरगांव तहसील में कुल 40 ग्राम पंचायतें हैं तथा इनमें 89 ग्राम सम्मिलित हैं, जहां की जनसंख्या 64 हजार 363 है।

समरसता भवन बेलरगांव में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष श्रीमती दिनेश्वरी नेताम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी सुश्री गीता रायस्त, स्थानीय सरपंच श्री उमेंद मरकाम सहित ब्लॉक स्तर के अधिकारी-कर्मचारी और काफी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!