मध्यप्रदेशखेलभोपाल

मप्र,रायफल शूटिंग अकादमी की बांधवी सिंह का जोरदार प्रदर्शन, चार व्‍यक्तिगत सहित आठ स्वर्ण पदक जीते

भोपाल न्यूज़ धमाका // मध्यप्रदेश शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने 64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। 50 मीटर प्रोन स्पर्धा में मप्र ने आठ स्वर्ण व दो कांस्‍य सहित कुल 10 पदक जीते। इसमें से चार स्‍वर्ण पदक अकादमी की बांधवी सिंह ने किया। इसके साथ ही चैंपियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 42 पदक हासिल कर लिए है।

देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत बांधवी के फूफा लगते है

बिशनखेडी शूटिंग रेंज में अपने प्रदर्शन से धम मचा रही बांधवी सिंह को मुकाबले के पहले पता नहींं था कि उनके बुआ मधुलिका और फूफा जनरल बिपिन रावत अब इस दुनिया में नहीं रहे। इवेंट के बाद उन्‍हें इसकी सूचना दी गई। खेल विभाग ने उसे विशेष विमान से गुरुवार रात को दिल्‍ली रवाना कर दिया था।

भारतीय राष्ट्रीय रायफल संघ के संयुक्त तत्वावधान में मप्र शूटिंग अकादमी बिसनखेड़ी में आयोजित हो रही इस चैंपियनशिप में 50 मीटर रायफल प्रोन महिला वर्ग में मप्र की बांधवी सिंह ने 626.0 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। तेलंगाना की सुरभि भारद्वाज ने रजत व डीजीक्यूए की अंकिता गुप्ता ने कांस्‍य पदक जीता। 50 मीटर रायफल प्रोन महिला टीम इवेंट में मप्र की बांधवी, आशी, सुनिधि 1861.0 अंक के साथ स्‍वर्ण पदक

न्यू मोतीबाग गन क्लब, पटियाला में खेली जा रही 64वीं राष्ट्रीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप में मप्र अकादमी के आकाश कुशवाहा ने ट्रेप जूनियर मेन व्यक्तिगत स्पर्धा में 30 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता अर्जित किया। प्रतियोगिता का स्वर्ण उत्तराखण्ड के खिलाड़ी शपथ भारद्वाज ने 41 अंक अर्जित कर जीता। जबकि राजस्थान के खिलाड़ी विवान कपूर ने रजत पदक अपने नाम किया। इस पदक के साथ मप्र के खिलाड़ियों ने अब तक एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीत लिए है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!