दिल्लीदेश

दिल्ली : 26 जनवरी से पहले दहलाने की कोशिश नाकाम, गाजीपुर मंडी में 8 फुट गहरे गड्ढे में दबाकर किया गया निष्क्रिय

दिल्ली न्यूज़ धमाका /// गाजीपुर फूल मंडी में एक आईईडी विस्फोटक मिलने से हड़कंप मच गया। यहां के स्कूटी से बैग में बम बरामद हुआ। जिसे 8 फुट गहरे गड्ढे में दबाकर ब्लास्ट किया गया। पूरे इलाके में तेज आवाज आई और चारों तरफ धुआं उठ गया। मंडी के अंदर एक स्कूटी पर बैग रखा मिला था। अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई। बताया गया कि गाजीपुर इलाके में एक संदिग्ध बैग है, जिसमें बम रखा है।सूचना के बाद इलाके की पुलिस और स्पेशल सेल की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद एनएसजी की टीम और बम निरोधक दस्ते की टीम भी पहुंच गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली के गाजीपुर की फूल मंडी में शुक्रवार को एक संदिग्ध बैग में आईईडी (इम्प्रोवाइज एक्सप्लोसिव डिवाइस) मिला। जिसे पुलिस ने समय रहते डिफ्यूज कर दिया। आईईडी को एक बड़े गड्ढे में ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया गया।

बैग में बम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची एनएसजी टीम ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में पहले ही अलर्ट किया था। इसके बाद मौके पर जेसीबी बुलाकर बड़ा गड्ढा खोदा गया। इसी गड्ढे में आईईडी ब्लास्ट किया गया। वहीं मौके पर मौजूद स्पेशल सेल की टीम मामले में सक्रिय हो गई है और जांच शुरू कर दी है कि बैग में आईईडी किसने रखा था। उसे कहां से लाया गया था और कहा ले जाना था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!