देश

शशिकुमार के खिलाफ स्कूल में शिक्षक के तौर पर छात्रों से 30 साल में 60 से ज्यादा छेड़छाड़ का कराया गयामामला दर्ज

देश,न्यूज़ धमाका :- केरल के मलप्पुरम इलाके में 30 वर्षों में 60 से अधिक छात्रों से कथित रूप से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक पूर्व स्कूल शिक्षक को गिरफ्तार किया गया था। मामला सामने आने के बाद केरल के शिक्षा मंत्री ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मलप्पुरम की सेंट गेमस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व शिक्षक केवी शशिकुमार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक पर आरोप है कि उसने 30 वर्षों में 60 से अधिक छात्रों से कथित रूप से छेड़छाड़ की है। मलप्पुरम के सेंट गेमस गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के पूर्व शिक्षक अब मलप्पुरम नगर पालिका परिषद के सदस्य भी हैं।जांच के आदेश जारी

केरल के शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मंत्री ने लोक शिक्षा निदेशक को स्कूल प्रबंधन की खामियों की जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। मलप्पुरम महिला थाने में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद शशिकुमार फरार हो गया था लेकिन करीब एक सप्ताह बाद ही शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शशिकुमार के खिलाफ 50 से ज्यादा छात्रों ने की शिकायत

शशिकुमार के खिलाफ स्कूल में शिक्षक के तौर पर छात्रों से छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया गया था। इस मामले में 50 से ज्यादा छात्रों ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। केवी शशिकुमार अब एक सीपीएम नेता है और तीन बार मलप्पुरम नगर पार्षद रह चुके हैं। मार्च 2022 में सेंट गेमास गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे।

सबसे पहले ‘#MeToo’ कैम्पेन के तहत स्कूल के पूर्व छात्रों में से एक ने शशिकुमार के खिलाफ फेसबुक पोस्ट के बाद छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। स्कूल के पूर्व छात्र संघ के अनुसार कुछ छात्रों ने 2019 में शशिकुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी,

लेकिन स्कूल प्रबंधन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पूर्व छात्र संघ ने अधिक शिकायतों के साथ मलप्पुरम जिला पुलिस प्रमुख से संपर्क किया था। कई शिकायतें मिलने के बाद माकपा शाखा समिति के सदस्य शशि कुमार को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!