तमिलनाडुदेश

सेना का MI-17 का हेलीकॉप्टर क्रैश: CDS बिपिन रावत समेत 14 लोग थे सवार

तमिलनाडु न्यूज़ धमाका ///कुन्नूर में एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत भी मौजूद थे। इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

तमिलनाडु के कुन्नूर में भारतयी सेना का एक हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को क्रैश हो गया। इस हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत औरउनकी पत्नी सवार थे। फिलहाल, जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया है। खबर है कि ये एमआई 17V5 हेलीकॉप्टर था, जिसके अंदर 14 लोग सवार थे।

हेलीकॉप्टर में उनकी पत्नी और दो अन्य भी मौजूद है। रेस्क्यू के दौरान 3 अफसरों को बचाया गया है। अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है कि आखिर किस किस को बचाया गया है। यह हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के कुन्नूर में हुआ है। कुछ ही देर में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में हादसे का अपडेट देंगे। उधर इस हादसे का पता लगते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपात बैठक बुलाई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!