Uncategorized

जनदर्शन में सोलर पंप, द्वितीय श्रेणी सड़क और पट्टा प्रदान करने के संबंध में मिले आवेदन

नारायणपुर न्यूज धमाका। शासन की मंशानुरूप आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जिला स्तर पर कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जनदर्शन का आज प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक किया गया, जिसमें जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के ग्रामीणों ने आकर अपनी मांग एवं समस्याओं संबंधी आवेदन दिया। प्राप्त आवेदनों में ओरछा निवासी बुधनी ने ग्राम गोमागाल तक द्वितीय श्रेणी सड़क निर्माण, समस्त ग्रामवासी ग्राम कोचवाही ने ने सोलर पंप, बेलगांव निवासी श्री सदाराम ने भूमि का पट्टा प्रदान करने, जय मां भवानी स्व सहायता समूह भीरागांव ने वर्मी कम्पोस्ट खाद की राशि अप्राप्त होने के के संबंध में, समस्त ग्रामवासी करलखा ने कोलिहाभाट की कृषि भूमि को असंवैधानिक रूप से प्लाटिंग करने की शिकायत और कोलिहाभाटा स्कूल की दर्ज संस्था की सूचना के संबंध में आवेदन दिये। कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में समस्या-शिकायतों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!