रायपुरछत्तीसगढशिक्षा

शिक्षा : रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की आवेदन 31 दिसंबर तक , वार्षिक परीक्षा अप्रैल से

रायपुर न्यूज़ धमाका /// रविवि की वार्षिक परीक्षा अप्रैल के आखिरी सप्ताह से आयोजित करने की तैयारी है। इस साल लिखित परीक्षा के पहले कॉलेजों में प्रैक्टिकल होंगे। विश्वविद्यालय की तरफ से इस बात की सूचना दी जाएगी। पिछले सत्र में कोरोना संक्रमण की वजह सारा शेड्यूल गड़बड़ा गया था और ऑनलाइन एग्जाम लिए गए थे लेकिन इस बार स्थिती थोड़ी ठीक देखते हुए यह तय किया गया है।

कॉलेज खुल चुके हैं। पढ़ाई भी ऑफ लाइन यानी कॉलेजों में क्लास लगाकर करायी जा रही है। इसलिए परीक्षाएं निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। विवि के अफसरों का कहना है कि प्रैक्टिकल एग्जाम को लेकर जनवरी में निर्देश जारी किये जाएगे। मुख्य परीक्षा होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा होगी।

इसका आयोजन कॉलेज अपने स्तर पर कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल होने से इसके नंबर विवि को मिल जाएंगे। पिछली बार ऑनलाइन मोड पर परीक्षाएं हुई थी। छात्रों ने घर से पेपर लिखकर कॉलेजों में जमा किया था। इसका असर रिजल्ट पर पड़ा और अधिकांश कक्षाओं का रिजल्ट 90 प्रतिशत से अधिक रहा।

रविवि की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विश्वविद्यालय स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। परीक्षा शुल्क में इस बार भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं होगी। पिछली बार जितनी फीस थी, उतनी ही इस बार तय की गई है। जनवरी में परीक्षा के आवेदन लिए जाएंगे। अप्रैल से वार्षिक परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए कॉलेजों को भी जानकारी दी गई है। पिछली बार वार्षिक परीक्षा में करीब डेढ़ लाख छात्र थे।

इस बार परीक्षार्थियों की संख्या 1.60 लाख से अधिक हो सकती है। आगामी सेमेस्टर परीक्षा के लिए रविवि से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 31 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सेमेस्टर के तहत एमए, एमकॉम, एमएससी, बीएड, एलएलबी समेत अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!