बिलासपुरछत्तीसगढ

आरोपी ने ढाई साल के मासूम की हत्या का किया प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// जिले के रतनपुर में ढाई साल के मासूम की हत्या का प्रयास मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है. रतनपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की विस्तृत जानकारी दी है.

प्राथी भाउराम यादव पिता स्व गेंदराम यादव उम्र 65 साल पता गिधौरी थाना रतनपुर द्वारा प्रथम सुचना पत्र दर्ज कराया कि दिनांक 21.12.2021 को सुकह 07:00 बजे आरोपी प्रदीप यादव द्वारा परिवारिक विवाद को लेकर ढाई साल की बच्चा मयंक यादव की हत्या करने के इरादा से बास के बड़े से बच्चे के सिर में प्राण घातक चोट पहुंचाया है. प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 625 / 2021 धारा 307 मादपि का अपराध पंजीबद्ध विवेचना में लिया गया. आरोपी घटना के बाद से लूक छिप रहा था फरार था.

जिसे आज रतनपुर पुलिस द्वारा ग्राम गिधौरी से घेराबंदी कर आरोपी प्रदीप यादव पिता भाउराम यादव उम्र 30 साल निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ0ग0 को पकड़कर पूछताछ किया. जो अपना अपराध स्वीकार किया. आरोपी को विधिवत दिनांक 23.12.2021 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया. आरोपी का गिरफ्तारी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह के निर्देशन पर सउनि जितेंद्र यादव रामलाल सोनवानी आर सचिन तिवारी की भूमिका रही.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!