हेल्थ

नमक के अलावा इन फूड्स में होता है आयोडीन, थायराइड होने पर करें इनका सेवन

आयोडीन की कमी से शरीर में कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें आहार में शामिल करने से शरीर में आयोडीन की कमी पूरी हो सकती है। साथ ही जानिए कि इसके लक्षण क्या हैं? इस समस्या से जूझ रही महिलाओं में गर्भपात या बांझपन की परेशानी देखने को भी मिल सकती है। यूं तो अब नमक आयोडीनयुक्त मिलता है। शरीर के विकास में आयोडीन की अहम भूमिका होती है। ये जरूरी पोषक तत्वों में से एक है और इसकी कमी से थायराइड-हार्ट फेल होने सहित कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद भी कई लोगों में आयोडीन की कमी हो जाती है। एक वयस्क को रोजाना लगभग 150 माइक्रोग्राम आयोडीन का सेवन करना चाहिए जो सिर्फ नमक से पूरी नहीं होती है। यही वजह है कि सभी जरूरी मिनरल्स के लिए बैलेंस डाइट लेना चाहिए।

आयोडीन की कमी होने पर डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें 

उबले आलू  आयोडीन की कमी को पूरा करने के लिए आप उबले आलू खा सकते हैं। जैविक रूप से उगाए गए आलू में आयोडीन की मात्रा ज्यादा होती है।करौंदा – करौंदे में फाइबर के साथ काफी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। आयोडीन की जरूरत को पूरी करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं, इसका जूस भी पीना फायदेमंद है। अगर जूस पीने में कड़वा लगे तो इसे चीनी मिलाकर भी पिया जा सकता है। केला – केले में पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कुछ मात्रा में आयोडीन भी होता है। एक केले में 3 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है। अंडा – अंडे में प्रोटीन सहित कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ज्यादातर तत्व अंडे के यॉल्क यानि पीले वाले भाग में होते हैं, जिसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। एक अंडे में लगभग 24 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।स्ट्रॉबेरी – स्ट्रॉबेरी में आयोडीन की मात्रा भरपूर पाई जाती है। इसमें कई विटामिन्स और मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। एक कप स्ट्रॉबेरी में लगभग 13 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!