छतीसगढ़रायपुर

जेल में जबरन घुसा अनवर ढेबर का बेटा: 3 महीने तक मुलाकात पर बैन

रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर केन्द्रीय जेल में अनुशासन तोड़ने के मामले में अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर सख्त कार्रवाई की गई है। जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना मुलाकात कक्ष में जबरन घुसने और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में शोएब को आगामी तीन माह तक किसी भी प्रकार की मुलाकात से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

क्या है मामला

जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अधिवक्ता मुलाकात के दौरान संबंधित अधिकारियों ने शोएब को मना किया, लेकिन उसने जबरन मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर लिया। इससे जेल की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था प्रभावित हुई।

जांच में आरोप सही पाए गए

उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान की जांच रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि शोएब ढेबर ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसके बाद, जेल नियमावली के नियम 690 के तहत कार्रवाई करते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया।

जेल प्रशासन का सख्त संदेश

जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!