जांजगीरक्राइमछत्तीसगढ

फसल काटने से मना करने पर गुस्साए बेजा-कब्जाधारियों ने सरपंच की हत्या

जांजगीर चांपा न्यूज़ धमाका /// मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भूतहा के आश्रित ग्राम छोटे रबेली का है. मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सरपंच ने अतिक्रमणकारियों को फसल काटने से मना किया. फसल काटने से मना करने पर गुस्साए बेजा-कब्जाधारियों ने सरपंच की जमकर पिटाई कर दी. पिटाई में सरपंच बुरी तरह घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल सरपंच को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया था. इलाज के लिए सरपंच को बिलासपुर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही सरपंच की मौत हो गई. आक्रोशित परिजन और सरपंच संघ ने इस घटना के बाद चक्काजाम कर दिया. मालखरौदा के बीरभाठा चौक में सरपंच की लाश रखकर प्रदर्शन किया जा रहा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!