छत्तीसगढ

प्रदेश में गोबर से बिजली बनाने पांच ओएमयू ,प्रत्येक प्रोजेक्ट में 10-10 करोड़ रु.का निवेश होगा

रायपुर न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के गोठानों में गोबर से बिजली उत्पादन प्रोजेक्ट लगाने के लिए अब तक पांच युवा उद्यमियों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षण किया है। प्रत्येक प्रोजेक्ट में 10-10 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। बिजली उत्पादन के लिए गोठानों में क्रय किए जाने वाले गोबर का उपयोग उद्यमियों द्वारा प्राथमिकता से किया जाएगा।

मंत्रालय में सोमवार को कृषि मंत्री रविंद्र चौबे की अध्यक्षता में गोधन न्याय मिशन की पहली बैठक हुई। इसमें चौबे ने गोधन न्याय मिशन के उद्देश्यों की पूर्ति के साथ-साथ गोठानों में आयमूलक गतिविधियों को तेजी से विस्तार देने के निर्देश दिए। बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, कृषि उत्पादन आयुक्त कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय मिशन के प्रबंध संचालक डा. एस. भारतीदासन, संचालक कृषि यशवंत कुमार, संचालक उद्यानिकी माथेश्वरी वी. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!